मिर्जापुर, जून 30 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। ने बताया कि जनवरी से अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने 560 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 90 विधिक एवं 95 सर्वे नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं 149 रिपोर्ट तथा सर्वे नमूने के 34 रिपोर्ट प्राप्त हुए। जिसमें सात नमूने मानक के विपरीत मिले। इनके विरूद्ध न्यायालय में वाद दायर किया गया। इस सत्र में अब तक कुल 43 दुकानदारों पर 11 लाख 24 हजार जुर्माना लगाया गया है। डीएम ने दूध, खोवा, मिठाई एवं सभी ब्राण्डेड व स्थानीय विनिर्माताओं के खाद्य उत्पादों,घी, खाद्य तेल, नमकीन की जॉच करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम विनोद कुमार सिंह, सीएमओ डा. कीर्ति कुमार मि...