कोडरमा, फरवरी 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहोर टोला गडियाई में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक सप्ताह से लापता दस मासूम बच्चे सकुशल अपने घर लौटे। बरामद किए गए सभी बच्चों को प्रशासनिक टीम द्वारा उनके परिजनों को सौंपा गया। बच्चों को सामने देख परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और पूरे गांव में राहत व सुकून का माहौल छा गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी, स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव एवं पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में बच्चों की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.