हल्द्वानी, जून 15 -- 15 जून: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस हल्द्वानी, संवाददाता। बदलते परिवेश में जहां रिश्तों की डोर कमजोर होती जा रही है, वहीं अपने ही घरों में उपेक्षा और दुर्व्यवहार का दंश झेल रहे बुजुर्गों के लिए 'घर' अब बेगाना हो चुका है। 15 जून को 'विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस' पर हल्द्वानी के वृद्धाश्रमों से हकीकत समाज को झकझोरने वाली है। हालात यह हैं कि अपनों के सताए बुजुर्ग अब घरों के बजाए आश्रमों की चारदीवारी में सुकून तलाश रहे हैं。 यह भी पढ़ें- वरिष्ठ जन अधिकार सशक्तिकरण और गरिमा पर जागरूकता अभियानवृद्धाश्रमों की संख्या में वृद्धि शहर में पहले जहां दो वृद्धाश्रम थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर तीन से चार हो गई है। आनंद आश्रम की अध्यक्ष कनक चंद ने बताया कि आश्रम की शुरुआत करीब 10 साल पहले हुई थी। शुरुआत में यहां सात बुजुर्ग रह ...