जौनपुर, जून 23 -- जौनपुर, संवाददाता। परिवार के साथ रहने और अपनों की देखभाल करने की उम्मीद में जिले के 67 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन किया है। इनमें सबसे अधिक ऐसे शिक्षक हैं, जिनके पति या पत्नी दूसरे जिले में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। वहीं कई शिक्षकों ने दिव्यांगता और गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए तबादले के लिए अनुरोध किया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतरजनपदीय तबादले के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। जिले में तैनात करीब 10 हजार शिक्षकों में से 67 ने विशेष परिस्थितियों के आधार पर दूसरे जिले में जाने की इच्छा जताई है। यह भी पढ़ें- स्थानांतरण के लिए साढ़े छह हजार शिक्षकों ने किया आवेदन आवेदन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 41 शिक्षकों ने पति-पत्नी के अलग-अलग जिलों में तैनात होने की वजह से तबादले के लिए आवेदन किया है। इन ...