एटा, जून 10 -- युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की सुई अब मृतक के करीबियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि पूरी घटना में एक ही युवक शामिल हो सकता है। मामले में मृतक के चाचा ने अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर लूट या चोरी जैसी कोई मंशा सामने नहीं आई है। घर से कोई सामान गायब नहीं मिला है, जिससे जांच का फोकस मृतक के अपनों पर गहरा रहा है। पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का अंतिम संस्कार हो गया जल्द ही पुलिस मृतक की पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है, जिससे घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके。 यह भी पढ़ें- अपनों के इर्द-गिर्द घूम रही जांच क...