फतेहपुर, मई 28 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के रामनगर किसोई गांव में सोमवार सुबह मिले बुजुर्ग के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के जांच की दिशा बदल गई है। जंगली जानवर के हमले के साथ किसी अजगर द्वारा निगल जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। गुरुवार शाम एसपी और एएसपी ने भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। परिजनों और ग्रामीणों से पूछतांछ की। परिजनों और रिश्तेदारों के बयानों में वृद्धा को आखरी बार देखने को लेकर भिन्नता है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अपनों की बेरुखी का दंश झेल रही वृद्धा जंगली जानवरों का निवाला बन गई। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ठिठक गई पुलिस की जांच बता दें कि रामनगर किसोई गांव की महिला प्रधान पुष्पा देवी पत्नी अजीत सिंह यादव की सास 82 वर्षीय फूलमती देवी का शव सोमवार सुबह घर से करीब दो सौ ...