रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। जिन घरों में कभी हंसी गूंजती थी, वहीं अब सन्नाटा पसरा है। जिन हाथों को सहारा देना था, उन्हीं हाथों ने जान ले ली। जिले में पिछले पांच सालों के भीतर 50 ऐसी वारदातें सामने आई हैं, जहां खून का रिश्ता ही अपनों के खून का प्यासा बन गया। इन घटनाओं ने रिश्तों की बुनियाद को हिला दिया है। इन घटनाओं ने समाज में रिश्तों के बदलते स्वरूप और बढ़ती पारिवारिक कलह पर गंभीर सवाल खड़े दिए हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अधिकांश घटनाओं के पीछे संपत्ति विवाद, घरेलू कलह, शक, नशे की लत, रुपये का लालच और रंजिश प्रमुख कारण रहे हैं। कई मामलों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। कुछ उदाहरण हैं, इन हत्याओं के पीछे की वजहें अलग-अलग जरूर हैं लेकिन जड़ एक ही है... टूटते रिश्ते।दहेज हत्या का विवरण::साल केस2022 242023 172024 820...