नई दिल्ली, फरवरी 10 -- आधार कार्ड अब देश में पहचान से जुड़े सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक बन चुका है। बैंकिंग, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और कई डिजिटल सेवाओं को सीधे आधार से जोड़ा गया हैं। ऐसे में अगर आधार की बायोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन गलत हाथ में चली जाए तो फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है। नागरिकों को इसी दिक्कत से बचाने के लिए UIDAI ने Biometric Aadhaar Lock का विकल्प दिया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।आखिर Biometric Aadhaar Lock क्या है? Biometric Aadhaar Lock एक सिक्योरिटी फीचर है, जिसके जरिए आप अपने आधार से जुड़े फिंगरप्रिंट और आईरिस (आंखों की पुतली से जुड़े) डाटा को लॉक कर सकते हैं। एक बार बायोमेट्रिक लॉक होने के बाद, कोई भी आपके आधार नंबर का यूज करके बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कर पाएगा। इससे आधार के गलत इस्तेमाल की सं...