भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपियों पर केस दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजने वाली पुलिस अपने ही विभाग के ठग को नहीं पकड़ पा रही है। खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर ठगी करने वाले इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी एसआई मनोज वर्मा पर भागलपुर और बांका में ठगी के कई आरोप लगे हैं। बांका थाने में ठगी के दो केस भी उसपर दर्ज किए गए। भागलपुर में भी मनोज वर्मा पर ठगी के आरोपों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से वह दोनों जिलों की पुलिस को चकमा दे रहा है। यह भी पता चला है कि आरोपी मनोज वर्मा पटना स्थित किसी पुलिस कार्यालय में डाक लाने और ले जाने का कार्य कर रहा है। मनोज वर्मा के दो हथियार के लाइसेंस के कैंसिलेशन को लेकर इशाकचक थाना से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हथियार के लाइसेंस के कै...