देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षक कृष्णमोहन के खुदकुशी प्रकरण में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की मुश्किलें और भी बढ़ सकतीं हैं। प्रतिदिन नए- नए खुलासे होने से बीएसए कार्यालय के भ्रष्टाचार की गहराई सामने आ रही है। इस मामले में अपने करतूतों को छिपाने के लिए बुने गए जाल में बीएसए फसतीं चलीं जा रहीं हैं। उनके आवास से बरामद हुए डीवीआर ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। वहीं अब वायरल हुआ आडियो कार्यालय के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। आडियो को सुनने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्यालय किस तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा था और यहां के अधिकारी लोगों को किस तरह से प्रताड़ित करते थे। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह जिले के गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक वि...