हमीरपुर, जुलाई 3 -- राठ, संवाददाता। शुक्रवार सुबह खेत में खाद डालने गए किसान की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। किसान ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसलने से पहिए के नीचे आया गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी भागे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से किसान के घर कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौतदुर्घटना का ब्योरा कोतवाली क्षेत्र के बरदा गांव निवासी धूराम राजपूत में बताया कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे उसके 62 वर्षीय पिता देशपत राजपूत ट्रैक्टर लेकर खेत में खाद डालने के लिए गए थे। वह ट्रैक्टर स्टार्ट छोड़कर फावड़ा व डलिया उठाने लगे। तभी अचानक ट्रैक्टर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। ट्रैक्टर को...