अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग में रविवार मध्य रात्रि एक परिचालक की अपने ही ट्रक के पहिए की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिचालक भिवाली हरियाणा निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक चालक सोनू पुत्र रामचंद्रन निवासी भिवाली हरियाणा और परिचालक भूपेंद्र सिंह पुत्र चंद्र मान सिंह उम्र 42 साल निवासी सोनीपत हरियाणा के साथ कैमिकल भर ट्रक लेकर जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे चालक ने अयारपानी के पास ट्रक को खड़ा किया। परिचालक ने उतरकर ट्रक के पहिए के आगे पत्थर लगाने का प्रयास किया। इस दौरान चालक ने ट्रक से संतुलन खो दिया। इससे परिचालक भूपेंद्र ट्रक और सड़क किनारे लगे पैराफिट के बीच फंस गया। चालक और वहां से गुजर रहे लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं...