संभल, फरवरी 18 -- थाना क्षेत्र के गांव रचैटा में युवक ने मंगलवार को कलियर शरीफ से लौटने से पहले ही घर में चोरी की साजिश रच दी। युवक ने घर में रखे सोने चांदी के जेवर को छुपा दिया और घर का सामान इधर उधर फैला दिया। उसके बाद युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा कर दिया। क्षेत्र के गांव रचैटा निवासी खालिद पुत्र नाजिर ने परिवार के कलियर से लौटने के दौरान घर में चोरी की कहानी गढ़ी। आरोप है कि उसने घर में रखी नकदी और जेवर खुद ही छुपा दिए और कमरों का सामान बिखेरकर चोरी जैसा माहौल तैयार कर दिया। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.