नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Bihar BJP News: बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री और अपनी अगुवाई में एनडीए सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के पोस्टर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का फोटो अध्यक्ष की जगह छप जा रहा है। बिहार के ही रहने वाले और पटना में कई बार विधायक और मंत्री रहे नितिन नवीन चार महीने पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर दिल्ली जा चुके हैं। वैसे, जगत प्रकाश नड्डा भले मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हों, लेकिन उनका भी जन्म और उनकी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पटना में ही हुई है। आंबडेकर जयंती के मौके पर अपने कार्यक्रम और तैयारियों की जानकारी देने के लिए 12 अप्रैल को भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था, जिस दौरान यह पोस्टर लगा दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होन...