चंडीगढ़, मार्च 17 -- हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में बेशक करमवीर बौद्ध के रूप में कांग्रेस अपना वजूद बचाने में कामयाब रही लेकिन चुनाव से पहले एकजुटता का दावा करने वाली कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और चार वोट अमान्य पाए गए। कांग्रेस ने फिलहाल क्रॉस वोटिंग करने वाले नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जरूर कहा है कि उन्हें पता है कि किन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हुड्डा का कहना है कि हाई कमान को उनके नाम बता दिए गए हैं। 2-3 दिन में सभी नाम सार्वजनिक हो जाएंगे।हुड्डा ने कहाकि शिष्टाचार के चलते मैं नाम नहीं लेना चाहता लेकिन जब एक्शन होगा तब सबको पता लग जाएगा। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रामकिशन विधायक शैली चौधरी के पति...