धनबाद, मई 15 -- शिल्पे अनन्या बांग्ला त्रैमासिक पत्रिका कार्यालय धनबाद में गुरुवार को डॉ काशीनाथ चटर्जी लिखित आत्म कथात्मक पुस्तक अपने हिस्से की ज़िंदगी का विमोचन प्रो. दीपक कुमार सेन की अध्यक्षता में हुआ। डॉ काशीनाथ चटर्जी ने कहा कि वे पिछले लगभग दस वर्षों से ज्ञान-विज्ञान आंदोलन, शिक्षा आंदोलन और सामाजिक अनुभवों पर लगातार लिखते रहे हैं। लेखक स्वर्गीय अजीत राय के उत्साह और प्रेरणा से उन लेखों को पुस्तक का स्वरूप दिया गया। इस पुस्तक का प्रारंभिक रूप चिह्न दखल एर लड़ाई नाम से बांग्ला में प्रकाशित हुआ था, जिसकी चर्चा बंगाल तथा बांग्ला साहित्यिक जगत में व्यापक रूप से हुई थी। यह भी पढ़ें- मिस्टर चापाकल पुस्तक का विमोचन अब वही पुस्तक हिंदी में अपने हिस्से की ज़िंदगी के रूप में प्रकाशित हुई है।प्रो. दीपक कुमार सेन ने कहा यह विज्ञान आंदोलन से जु...