सिमडेगा, सितम्बर 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गुमला के सिसई में आयोजित केंद्रीय पिछड़ी जाति संषर्ष समिति की बैठक में जिला इकाई के पदधारियों ने भी भाग लिया। जिलाध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि बैठक में जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने का कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने बताया कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग से कॉलम नहीं होने पर देश में पिछड़े वर्ग की वास्तविक जनसंख्या और उनकी समाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटिक आंकड़ा नहीं आ पाएगा। उन्होंने ओबीसी वर्ग के लोगों की समस्या के प्रति सरकार के द्वारा गंभीरता नहीं दिखाए जाने पर समिति के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किए जाने का निर्णय लेने की बात बताई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झारखंड बंद को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक रामजी यादव ने बताया कि आंदोलन के तहत पांच अक्तूबर को सभी जिलो में...