रुडकी, जुलाई 20 -- लक्सर, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्हें धरना-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। लक्सर क्षेत्र के शेखपुरी गांव में सोमवार को मोर्चा की मासिक पंचायत हुई। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज किसान बुरे दौर से गुजर रहा है और उसकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...