नई दिल्ली, मार्च 17 -- कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह हरियाणा में राज्यसभा चुनावों में कथित रूप से 'क्रॉस-वोटिंग' करने वाले अपने विधायकों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी करेगी। पार्टी ने इन विधायकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने यह जानकारी दी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर सिंह बौध ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। इस बीच आरोप लगे कि पांच कांग्रेस विधायकों ने कथित रूप से क्रॉस-वोटिंग की। इसके अलावा, निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवैध घोषित पांच मतों में से चार कथित रूप से कांग्रेस विधायकों द्वारा डाले गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...