मेरठ, अप्रैल 8 -- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथा का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पंडाल 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। कथा के समापन पर गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य एवं कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीगणेश उत्पत्ति तथा मां महिषासुर मर्दिनी की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा का अवतार तब हुआ जब सभी देवताओं ने अपनी शक्तियों का एकत्रीकरण किया। उसी सामूहिक शक्ति से महिषासुर जैसे दैत्य का संहार संभव हो पाया। अपने प्रवचन में 'संगच्छध्वं संवदध्वं' के वैदिक संदेश को समझाते हुए कहा कि समाज में व्याप्त आतंक, भेदभाव, द्वेष और घृणा रूपी बुराइयों का अंत केवल एकता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। जब समाज के सभी लोग एक विचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.