नई दिल्ली, मई 29 -- मेरठ में बकरीद से पहले पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला। शहर के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का गैंगस्टर के खिलाफ 'सिंघम' अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर उसके परिजनों को सख्त चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मेरठ के कोतवाली क्षेत्र निवासी गैंगस्टर सलमान हाल ही में जिला बदर की अवधि पूरी होने के बाद फिर इलाके में दिखाई दिया था। सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे। वहां सलमान नहीं मिला, लेकिन उसका भाई आमिर मौजूद था। इसी दौरान एसपी सिटी ने परिवार को साफ शब्दों में चेतावनी दी।आईपीएस विनायक गोपाल भोंसले का वीडियो हुआ वायरल वायरल वीडियो में एसपी सिटी कहते नजर आ रहे हैं कि अगर किसी ने भी शहर की कानून व्यवस्था और शां...