बरेली, अप्रैल 5 -- जनपद के पुलिस पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बरेली पुलिस ने नई पहल की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले के प्रत्येक थाने पर एक-एक पेंशनर को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है, जो क्षेत्र के अन्य पेंशनरों की समस्याओं को एकत्र कर उनका समाधान कराने में समन्वय स्थापित करेंगे। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जनपद में करीब 500 पुलिस पेंशनर हैं, जिनकी समस्याओं के समाधान को लेकर यह व्यवस्था लागू की गई है। थानों पर नियुक्त नोडल पेंशनर थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित करके क्षेत्र के पुलिस पेंशनरों के साथ नियमित बैठक करेंगे। इन बैठकों में पेंशनरों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से संवाद मजबूत करना और उनकी समस्याओं का सम...