नई दिल्ली, मार्च 19 -- जेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने नेट बैंकिंग ऐप्स द्वारा यूजर्स के स्मार्टफोन पर मांगी जाने वाली परमिशन की आलोचना की है। कामथ के मुताबिक वह इसी कारण खुद अपने फोन में नेट बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं। सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कामथ ने लिखा- मैं अपने फोन पर नेट बैंकिंग ऐप्स का उपयोग नहीं करता क्योंकि वे जो अनिवार्य परमिशन मांगते हैं, उनका कोई मतलब नहीं है। कामथ ने आगे सवाल उठाया कि बैंकिंग ऐप्स सुरक्षा के बहाने SMS, कॉल लॉग और कॉन्टैक्ट्स जैसे संवेदनशील पर्सनल डेटा का एक्सेस मांगते हैं। I don't use net banking apps on my phone because the mandatory permissions they ask for make no sense. Why does a banking app need access to my SMS, phone, contacts, etc., in the name of security, when...