चतरा, अप्रैल 17 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज इलाके की एक युवती ने गुरुवार रात अपने कथित प्रेमी के साथ वीडियो चैटिंग करते हुए फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिवार वालों को शुक्रवार सुबह मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रिकॉर्ड वीडियो को परिजनों ने पुलिस को सौप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार को तब हुई जब युवती के भाई की नजर फंदे पर झूलते बहन पर पड़ी। भाई जब उस कमरे में गया तो देखा कि उसके मोबाइल का वीडियो रिकॉर्डिंग चालू है। वीडियो रिकॉर्डिंग रात 12 बजे से पहले से शुरू थी। जिसमें युवती और कोडरमा निवासी उसके कथित प्रेमी सोनू तिवारी की बातचीत और नोंकझोंक का वीडियो था। वीडियो में दिख रहा था ...