पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र की अपील के बाद जिलाधिकारी ने अपना एस्कॉर्ट छोड़ दिया था। गुरुवार को एक ही वाहन से अपने स्टाफ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम द्वारा की गई इस पहल को सराहा जा रहा है। जिलाधिकारी ने पिछले दिवस बुधवार को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने दफ्तरों के पास जिन अधिकारियों के आवास है। वह निरर्थक तौर पर वाहनों का प्रयोग ना करें। पैदल भी आना-जाना किया जा सकता है। यह उदाहरण देकर दूसरों के लिए नजीर बनाएं बता दें कि जिलाधिकारी ने एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई अपील के बाद अपना एस्कॉर्ट वहां तत्काल छोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के बाद सीएम योगी के काफिले में अब सिर्फ दो कारें, दोनों डिप्टी सीएम ने आधी की फ्लीट अब वे अपने गनर अर्दली और स्टेनो के साथ एक ही वाहन से आवाजाह...