पटना, फरवरी 9 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से कहा कि आपलगों को जो भी दायित्व मिले, उसे पूरे मन और ईमानदारी से निभाएं। काम कोई छोटा और बड़ा नहीं होता है। छोटे काम को भी निष्ठा के साथ करेंगे तो आपको एक दिन बड़ी पहचान मिलेगी। श्री नवीन सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों-विधान पार्षदों के साथ अलग-अलग बैठक की। पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि पार्टी के विचारधारा से अलग कुछ नहीं है। हमेशा विचारधारा के साथ चलें। भाजपा के कार्यकर्ता को दायित्व मिलता है, ना की पद। धैर्य के साथ अपने काम को निभाएंगे तो पार्टी नेतृत्व की नजर आपपर जरूर पड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पार्टी कार्यालय में पहली बैठक थी। उन्होंने विधायकों से खासकर कर कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र की ...