फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के छैछापुर के पास अगस्त में अपने पिता के साथ बाइक से जाते समय जमीनी रंजिश के चलते दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। मामले में घायल के बेटे ने अपने ही परिवार के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए षड्यंत्र में शामिल आरोपी को जेल भेज दिया। चंदन सिंह (50) पुत्र बुद्ध सिंह निवासी नगला टीकाराम 24 अगस्त को अपने बेटे शेर सिंह के साथ बाइक से शिकोहाबाद आए थे। वह रात में अपने घर वापस लौट रहे थे। जब उनकी बाइक छैछापुर नगला गुलज़ारी के पास पहुंची ही थी। आरोप था कि तभी बाइक सवार रामशकंर, कृष्ण गोपाल ने चंदन को गोली मार दी थी। मामले में घायल के बेटे शेर सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की गहनता से जांच के दौरान पाया कि घटना के दौरान दोनो...