नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत दे दी गई। अभिजीत दीपके रिहाई के बाद एनसीपी-एससीपी के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास पर पहुंचे। शुक्रवार शाम को दीपके को गवांडे के आवास से बाहर निकलने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अभिजीत दीपके को जमानत मिलने पर अनीश गवांडे ने भी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही एक उम्मीद भी जताई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा 'अभिजीत दीपके को 24 घंटे की मनमानी हिरासत में रखे जाने के बाद रिहाई दे दी गई है। मुझे उम्मीद है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को भी तिहाड़ में उनकी जबरन कैद से जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।' उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में आगे कहा 'युवाओं की सामूहिक आवाज को किसी भी हाल में दबाया नहीं जा सकता है।अभिजीत दीपके संग फोटो भी की...