बिजनौर, जनवरी 27 -- परिजनों को बिना बताए दोस्त की कार लेकर घूमने निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत से उनके परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोहल्ला खुराडा निवासी कैफ (20 वर्ष) पुत्र नफीस व मोहल्ला कोटरा फहीम (22 वर्श) पुत्र शमीम आपस में जिगरी दोस्त थे। दोनों मंगलवार को परिजनों को बिना बताए दोस्त की कार लेकर नगीना की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मझेड़ा पुलिस चौकी के निकट पहुँची ,अचानक कार अनियंत्रित होते हुए डिवाडर पर चढ़कर बिजली के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फहीम 6 भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा तो कैफ दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था। दोनों परिवारों को अब भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनका सबसे चहेता बेटा अब इस दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.