गोंडा, मई 20 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रहे स्वर्गीय पप्पू सिंह 'परास' की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन धनईगंज में किया गया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक प्रेम नारायण पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कोरोना काल ने देशभर में लाखों परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। जीवन और मृत्यु प्रकृति का अटल सत्य है लेकिन कुछ व्यक्तित्व अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं। स्व. पप्पू सिंह 'परास' भी ऐसे ही जनप्रिय और समाजसेवी व्यक्ति थे। विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि पप्पू सिंह 'परास' लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहते थे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बह...