अपने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से 12 बजे जनता की शिकायतें सुन रहे अधिकारी
अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद, तहसील, ब्लॉक एवं नगर निकाय स्तर पर अधिकारी अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनका यथा सम्भव संतुष्टिपरक निस्तारण भी कर रहे हैं। जनता दर्शन में तहसील सोहावल निवासी ब्रह्मादीन लेखपाल द्वारा पेंशन व ग्रेच्युटी का आकलन कर लाभ दिलाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग द्वारा पेंशन संशोधन आदेश पारित किया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.