नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया पर करोड़ों अनुयायी हैं। यही वजह है कि उनके मुख से निकला हर शब्द तेजी से लोगों तक पहुंचता है। वे अपने भक्तों को सदैव यही संदेश देते हैं कि नामजप ही मोक्ष का सरल मार्ग है। एक बार उनके दरबार में पहुंचे एक भक्त ने प्रश्न किया कि इस संसार रूपी भवसागर में मनुष्य किस प्रकार सहज और सरल तरीके से अपना कल्याण कर सकता है, जो सबसे श्रेष्ठ हो। आइए जानते हैं, इस पर प्रेमानंद महाराज जी ने क्या उत्तर दिया। यह भी पढ़ें- Quote of the Day: जीवन में सफलता पाने के लिए मिट्टी से सीखें सहनशीलताप्रेमानंद महाराज का जवाब प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि पवित्र हो या अपवित्र हो, कोई विधि निषेध के बंधन में नहीं, उठते बैठते, चलते-फिरते, खाते-पीते, सोते-जागते, यदि हर समय भगवान का नाम जप करोग...