नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्‍नोई की जिंदगी से प्रेरित विवादित डॉक्‍यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर केंद्र सरकार के बैन लगा दिया है। इस फैसले के एक दिन बाद इसका विरोध करने वालों को धमकी मिली है। पंजाब के कई बड़े चेहरों को विदेशी व्हाट्सऐप नंबरों से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया शामिल हैं। सभी को एक जैसे संदेश भेजे गए हैं। मैसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि अपने कफन की तैयारी कर लो। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को सूचित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टरों को केंद्री...