नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। संजय गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर में 'कांटे', 'काबिल', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी शानदार फिल्मों को डायरेक्ट किया था। संजय गुप्ता की फिल्मों के बारे में तो दुनिया जानती हैं, लेकिन क्या आपको पता है उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। जिस पत्नी से अलग हुए उसी के साथ 7 साल बाद फिर से शादी की। इस बारे में डायरेक्टर ने अपने पिछले इंटरव्यू में बताया था।संजय गुप्ता पत्नी से हो गए थे अलग हुसैन जैदी के साथ हुई बातचीत में संजय गुप्ता ने अपनी पत्नी अनुराधा से अलग होने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि रिश्ते में दिक्कतों की वजह से दोनों एक दूसरे से शादी के 7 साल बाद अलग हो गए थे। दोनों ने तलाक की अ...