पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी संगीत, नृत्य एवं फाइन आर्ट के शिक्षकों के साथ जिला स्कूल सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में शिक्षकों को अपने दायित्व और कर्तव्य के प्रति पूरी सजगता और निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया। बैठक में सभी राजकीय, राजकीय कृत, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित संगीत-नृत्य शिक्षक और फाइन आर्ट के शिक्षक व शिक्षकों को शामिल किया गया। शिक्षकों से विभागीय नियमों पर आधारित शिक्षा पद्धति के अनुकूल संगीत शिक्षा, नृत्य प्रशिक्षण एवं फाइन आर्ट के प्रशिक्षण के लिए जिन जरूरी बातों का ख्याल रखना अति आवश्यक है, इस पर गहन चर्चा हुई। सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी विधा के अनुकूल, प्रस्तुति आधारित तथ्यों...