कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया। बैठक के मुख्यातिथि जोनल कॉर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश रहे। बैठक के दौरान सबसे पहले संगीता कोरी ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय व पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बताया गया कि पूर्व विधायक विजय प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी व पूर्व अध्यक्ष नुसरत सलमान सरवर को पार्टी ने एसआईआर निगरानी समिति के प्रभारी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिये जाने की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने नवनियुक्त प्रभारियों का माल्यार्पण कर स्वागत...