ललितपुर, दिसम्बर 15 -- अपने अधिकारों को पहचानना बहुत जरूरी दिदौनिया। थाना मदनपुर क्षेत्र के दिदौनिया स्थित राजकीय हाईस्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी राजपाल सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस ने जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं को नए कानूनों के दंड व बचाव, साइबर क्राइम, छेड़खानी की रोकथाम तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी राजपाल सिंह ओर उपनिरीक्षक हेड कांस्टेबल थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है उन्होंने अपराध होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना ...