रांची, अप्रैल 17 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी कचहरी परिसर में शुक्रवार को आदिवासी समन्वय समिति की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष मार्शल बारला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े वर्तमान हालात, जल-जंगल-जमीन, पेसा कानून और परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों, परंपरागत संसाधनों और संवैधानिक प्रावधानों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव के प्रभावों पर भी गंभीरता से विचार किया गया। बैठक के अंत में समाजहित के मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने और आगे की रणनीति तैयार करने पर सहमति बनी। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी एवं उलगुलान संघ के अध्यक्ष अलेस्टर बोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.