मैनपुरी, सितम्बर 29 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने अलग अलग विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव ने सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस ने कस्बा के एमा हसननगर रोड स्थित जीनियस इंटर कॉलेज, केकेडीसीडी इंटर कॉलेज व वर्णी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव ने छात्र-छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी व सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। छात्राओं से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व घटना की जानकारी छिपाने के बजाय परिजनों, शिक्षकों व पुलिस को तुरंत सूचना दें। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी भागमल ...