अपनी ही मोहब्बत की कातिल बनी 'जलपरी', दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी को मार डाला, यूपी में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत
कुशीनगर, मई 21 -- Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग में युवती अपनी ही मोहब्बत की कातिल बन गई। हाटा नगर स्थित पूर्व विधायक की खाली पड़ी जमीन पर लगे मेले में काम करने वाली युवती ने अपने ही प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मेले में युवक की हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा के शुक्ल टोला निवासी करीब 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल पुत्र स्व. उमाशंकर शुक्ल के रूप में हुई है। शैलेश शुक्ल मेले में काम करता था, जबकि गाजियाबाद निवासी युवती आरती अहिरवार मेले में बाउंसर के साथ-साथ जलपरी के रूप में काम करती थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.