नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- ओडिशा के एक अस्पताल में जब एक दिव्यांग युवती ने बच्ची को जन्म दिया, तो डॉक्टर इसे एक सामान्य केस मान रहे थे। लेकिन कुछ ही घंटों बाद एक ऐसा राज सामने आया जिसने न केवल अस्पताल प्रशासन बल्कि पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। वह नवजात बच्ची किसी बाहरी की नहीं, बल्कि युवती के ही पिता की संतान निकली। जांच में जो खौफनाक सच्चाई सामने आई, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के धेनकनाल जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर अपनी ही दिव्यांग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोप लगे हैं। घटना जिले के रासोल पुलिस थाना क्षेत्र की है। घटना तब सामने आई, जब परिवार के लोगों को पीड़िता में शारीरिक बदलाव देखने को मिले। जब उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, तो गर्भवती होने का सच बाहर आया।रक्षा करने वाल...