नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- फॉक्सवैगन इंडिया की मॉडल वाइज अगस्त सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। कंपनी के लिए इसमें सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल उसकी वर्टूस सेडान है। इसके पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का करीब 75% हिस्सा रहा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपए है। कंपनी के लिए वर्टूस के साथ टाइगुन SUV की सेल ठीक-ठाक रही। बाकी मॉडल ग्राहकों को खींचने में हल्के नजर आए। उसकी नई नवेली 7-सीटर टायरॉन का जादू भी फीका ही दिखा। कंपनी के सभी मॉडल को महीना-दर-महीना (MoM) और साल-दर-साल के आधार पर (YoY) डिग्रोथ का सामना भी करना पड़ा। चलिए एक बार सेल्स रिपोर्ट को देखते है। फॉक्सवैगन मॉडल वाइज YoY सेल्स की बात करें तो वर्टूस की अगस्त 2026 में 1,301 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2025 में इसकी 1,674 यूनिट बिकी ...