नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारतीय कार बाजार में SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में एक बार फिर टाटा नेक्सन (Tata Nexon) बड़ी वापसी की तैयारी कर रही है। FY2026 के खत्म होने से पहले के आंकड़े बताते हैं कि नेक्सन (Nexon) एक बार फिर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV (UV) बनने की राह पर है। यह मॉडल पहले भी लगातार 3 साल तक इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की कार खरीदने का है प्लान? मार्केट में जल्द आ रहे ये 3 शानदार मॉडलडिजायर से अभी पीछे, लेकिन SUV में सबसे आगे FY2026 के पहले 11 महीनों में मारुति डिजायर (Maruti Dzire) कुल 2,07,906 यूनिट के साथ पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे आगे है। वहीं, नेक्सन (Nexon) 1,96,244 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर है। हालांकि, अग...