नई दिल्ली, जून 4 -- पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को अपनी एक सीट खाली करके वहां से उप चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। कबीर ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो मैं रेजीनगर विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। वह नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ती हैं, तो वहां से नहीं जीत पाएंगी। बंगाल विधानसभा चुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) फाउंडर हुमायूं कबीर ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों में ही उन्हें जीत मिली थी। कबीर ने बड़ी बात कही कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो उन्हें मैं अपनी सीट से जितवाऊंगा। कबीर ने 2026 के चुनावों में मुर्शिदाबाद जिले की नौदा और रेजीनगर, दोनों विधानसभा सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा कि वे बनर्जी की रेजीनगर से विधानसभा में ...