अपनी सातवीं कला के साथ आज शनि के निकट रहेगा चांद
गोरखपुर, जुलाई 7 -- प्रशान्त मिश्रा गोरखपुर। आकाश प्रेमियों के लिए 7 जुलाई की रात खास होने वाली है। मंगलवार की रात चंद्रमा अपनी सातवीं कला का आकर्षण लिए शनि ग्रह के काफी करीब रहेगा। अंतिम चतुर्थांश में चंद्रमा का आधा स्वरूप, उस पर शनि ग्रह का संयोजन इस खगोलीय घटना को और अधिक विशेष बना रहा है। खगोल प्रेमी, आधी रात के बाद से सूर्योदय से पहले तक पूर्व की ओर आकाश में इसका नंगी आंखों से भी अवलोकन कर सकते हैं। इस दौरान शनि ग्रह पीले, सुनहरे या हल्के सफेद रंग के एक चमकदार तारे जैसा जगमगाता हुआ नजर आएगा। वहीं, चंद्रमा के इस चरण में चंद्र सतह पर बनने वाली छाया कई क्रेटरों और पर्वतों को स्पष्ट दिखाती हैं, जिसका रोमांच दूरबीन/टेलिस्कोप की मदद से लिया जा सकता है।
खगोलविद का अनुमान वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर के खगोलविद् अमर पाल सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.