सिमडेगा, जून 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में गुरुवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनी। कई अधिकारी और विभाग के कर्मी ने उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं को ऑन द स्पॉट समाधान किया।

साप्ताहिक जनता दरबार जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। डीसी ने सभी फरियादियों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

अधिकारियों की कार्रवाई जनता दरबार में विधवा महिला प्रीतिरित देवी ने अपने तीन बच्चों के भरण-पोषण के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। बांसजोर प्रखंड के कई किसानों ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी किए जान...