रामपुर, अप्रैल 12 -- अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अपनी शादी के कार्ड छपवाने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसा शनिवार की देर रात नगर से पटवाई को जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम रहपुरा के समीप हुआ। पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी 22 वर्षीय खुशीराम अपने साथी अजय के साथ नगर में अपनी शादी के लिए कार्ड छपवाने आया था। 29 अप्रैल को मृतक खुशीराम की शादी होनी थी। घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लगी भ...