बैतूल, अप्रैल 12 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की तैयारियों में जुटी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निकली थी, तभी उसकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर पुलिस के अनुसार गुरगूंदा निवासी उषा उर्फ हीरा उइके रविवार सुबह शाहपुर बायपास से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- डिंपी मुझसे गलती हो गई. पोस्टरों से पटा कॉलेज गेट, हटाने पर भड़का आशिकचार बहनों में सबसे बड़ी थी बताया जा रहा है कि...