पटना, मार्च 8 -- शाहपुर थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनचक नहर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें 20 वर्षीय सतीश मांझी की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त सुजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सतीश का विवाह 28 अप्रैल को होना था। घटना से आक्रोशित लोगों ने सरारी गुमटी के पास खगौल शिवाला मार्ग को जाम कर दिया। करीब चार घंटे रहा सड़क जाम से दोनों दिशाओं में गाड़ियों की कतारें लग गई। खबर पाकर शाहपुर, खगौल और दानापुर की पुलिस पहुंची। अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजन को बीस हजार रुपए दिए, इसके लोग शांत हुए। शाहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश में जुटी है।शाहपुर के जमसौत निवासी राजवंशी मांझी का एकलौता पुत्र सत...