जौनपुर, जनवरी 5 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने रविवार को कस्बा में सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान संगठन ने सभी सनातनियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने और एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म के खिलाफ कई षड्यंत्र हो रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रत्येक हिंदू का जागरूक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिरों का प्रबंधन सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर भक्तों और संतों के हाथों में सौंपा जाना चाहिए। महामंत्री श्यामसुन्दर चौहान ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि यह विश्व की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक जीवन पद्धति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.